कुरसेला में भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण, दो दिनों में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश कुरसेला
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच दल के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने गुरुवार को भारत गैस एजेंसी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा लाभुकों से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।इस मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लंबित ऑर्डर का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को अधिकतम दो दिनों के भीतर होम डिलीवरी उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।जांच के दौरान यह पाया गया कि एजेंसी में गैस की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में कुमार किंचित ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सभी को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
