June 14, 2026

वार्ड सदस्य के देवर की धारदार हथियार से हत्या कर शव को तालाब में फेंका

Read Time:2 Minute, 26 Second

(डेस्क|बारसोई)

बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत शरीफनगर पंचायत के वार्ड 4 के वार्ड सदस्य मीनू टुडु के देवर का शव लछौर गांव से पुर्व दिशा में बलदियागाछी तालाब में मिला परिजनों के मुताबिक मृतक रात्रि के समय ही घर से निकला था। सुबह मृतक का मोटरसाइकिल तालाब के समीप देखा गया। जिसके बाद परिजनों ने मक्के के खेत में खोजबीन की पर कुछ नहीं मिला वहीं खोजबीन के क्रम में तालाब के उपर कुछ खुन का धब्बा दिखाई देने पर तालाब में देखा तो शव दिखाई दिया। जिसके बाद बलरामपुर थाना को सूचना दी गई.सुचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ बलदियागाछी पहुंचे व शव को तालाब से बाहर निकाला गया।शव को बाहर निकालने पर देखा गया कि शव के गर्दन में पीछे से काफी बड़ा गहरा जख्म था। जिससे पता चलता है कि मृतक को पीछे से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान की जा रही है जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। मौके पर तकनीकी अनुसंधानकर्ता को भी बुलाया गया।और घटनास्थल से जांच के लिए नमूना ले जाया गया। वही इस हत्या से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी प्रकार की वित्तीय लेनदेन में इस हत्या की घटना का अंजाम दिया गया हो। वहीं पुलिस घटना को हर कड़ी से जांच कर रही है। मृतक का नाम सुनील महतो बताया जा रहा है। उसकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है वर्तमान में उसका 2 बेटी1 बेटा है जिसका उम्र 12,9 एवं 7 वर्ष है।

Previous post अमदाबाद में ‘अल फिरदौस एकेडमी’ का उद्घाटन, शिक्षा के विस्तार पर जोर
Next post शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial