अमदाबाद में ‘अल फिरदौस एकेडमी’ का उद्घाटन, शिक्षा के विस्तार पर जोर
अमदाबाद (रतन कुमार ओझा)
गुरुवार को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने अमदाबाद पेट्रोल पंप के समीप स्थित ‘अल फिरदौस एकेडमी’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं एकेडमी के निदेशक अब्दुस समी ने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में एजाबुल हक, शहाबुद्दीन, आदित्य कुमार, गुलाब रौशन, सुशांत मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
