April 11, 2026

जिला परियोजना पदाधिकारी कटिहार ने बारसोई प्रखण्ड अन्तर्गत विद्यालयों से MDM की गुणवत्ता के शिकायतों पर किया औचक निरीक्षण।

Read Time:3 Minute, 15 Second

गुणवत्ता जांच हेतु बच्चों के साथ वैठ कर खाया खाना।

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत NGO द्वारा संचालित केन्द्रीय रसोई द्वारा एक अप्रैल 2026 से 138 विद्यालयों में MDM का खाना परोसा जा रहा है। जिसपर पिछले दो दिनों से बच्चों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार गुणवत्ता बिहिन खाना खिलाने एवं खाना में प्लास्टिक, मक्खी मिलने कि शिकायत दर्ज कराई जा रही थी। जिसपर DPO निसित कुमार सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को तीन टिम गठित कर दर्जनों विद्यालयों का जांच किया। जिसमें उन्होंने स्वयं जाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवग्राम , PS EKSALLA , PS DHATTA BANGRORA, MS KOTHAHAR, में पहुंच कर जांच किए और बच्चों से वार्तालाप संवाद करते हुए जानकारी लिया। वहीं दूसरी ओर BPM अरूण कुमार लिपिक दिगम्बर कुमार झा द्वारा ps Bochbari, ums sirajmani, Ms Abadpur, ps Badgaon का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत सभी पदाधिकारियों ने स्वयं खाना खाते हुए गुणवत्ता जांच किए जिसमें वह संतुष्ट दिखे । कुछ जगहों पर बच्चों ने दो दिन पूर्व खाना खट्टे होने का शिकायत दर्ज कराई। वहीं पदाधिकारीयों ने संचालन करते संस्थान को अविलंब इसपर सुधार करने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में ऐसा शिकायत दोबारा न हो। साथ ही बारसोई प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से अपील किया कि वह समय निकालकर केंद्रीयकृत किचन में आकर स्वयं खाना बनाने की प्रक्रिया सहित खाने की गुणवत्ता का जांच करें और किसी प्रकार का शिकायत मिलने पर वह उनसे संपर्क कर सीधे शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही कहा कि सुनि सुनाई अफवाहों से बचे।पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने सामूहिक किचन के गुणवत्ता एवं साफ सफाई को लेकर काफी संतुष्ट दिखे कुछ अन्य मामलों पर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है जिस पर अविलंब अमल में लाए जाने की बात कही । वहीं इस औचक जांच उपरांत MDM को लेकर फ़ैल रही विभिन्न प्रकार के भ्रांतियांओ पर विराम लग गया है । इस दौरान प्रखंड साधन सेवी मो० नियाज, बि०आर०पी बलरामपुर मनोज कुमार, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post फलका थाना हिरासत मौत मामले में सियासत तेज, उच्चस्तरीय जांच की मांग।
Next post 21 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial