21 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बगमारा में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक चंदकिशोर सिंह को फूल-माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 21 वर्षों के सेवाकाल में विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। वहीं, विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार राम ने नए प्रधानाध्यापक के रूप में प्रभार ग्रहण किया।समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने चंदकिशोर सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया।
More Stories
तेज हवा और बारिश से ईंट भट्ठा उद्योग को भारी नुकसान, लाखों की कच्ची ईंटें हुई बर्बाद
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों से बदलते मौसम ने किसानों के साथ-साथ छोटे तथा बड़े उद्योगों की भी कमर...
एएनएम कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने एक शिक्षिका के खिलाफ...
बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, कुरसेला में हुई प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक ने दिए निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड परिसर स्थित प्रशाल भवन के सभा कक्ष में बुधवार को संभावित बाढ़-2026 को लेकर प्रखंड...
फेरी सेवा बहाल करने की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को ज्ञापन...
वाहन जांच में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, विशेष अभियान में दो वारंटी भी दबोचे गए।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...
गंगा संवाद में कटाव, विस्थापन और आजीविका के मुद्दों पर मंथन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आयोजित “गंगा संवाद” कार्यक्रम में गंगा किनारे एवं नदी की कोख में बसे लोगों...
