April 11, 2026

पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की तैयारी को लेकर इंतजामिया कमिटी एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जायरिनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर, मुख्य मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए तथा कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था हो।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीपीओ बिनोद कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, कमिटी अध्यक्ष सह खादिम मंजर शफी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Previous post 21 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई
Next post भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial