मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भागवत कथा समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने की। इस दौरान हाल ही में संपन्न सप्ताहीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में वक्ताओं ने बताया कि कथा आयोजन को ग्रामीणों और धर्मानुरागियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ। वृंदावन से पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका साध्वी दीदी समाहिता के प्रवचनों की सभी ने सराहना की और इसे आयोजन की बड़ी सफलता बताया।समीक्षा के दौरान आयोजन में रह गई कमियों और त्रुटियों पर भी चर्चा हुई तथा भविष्य में और बेहतर आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। समिति द्वारा आय-व्यय का सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिससे पारदर्शिता बनाए रखने और लोगों का विश्वास मजबूत करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष काजल मित्रा, सचिव रंजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह समेत अधिवक्ता प्रदुम्न ओझा, संजीव देव, मुकेश यादव, शुभम पोद्दार, प्रकाश मौआर, अनिल अग्रवाल और डॉ. भोला प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
