अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद नगर पंचायत एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में रविवार को अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग पर नियंत्रण के तरीके और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान मनिहारी अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी राम आशीष प्रसाद ने बताया कि गर्मी के मौसम में कच्चे मकानों वाले क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक और सतर्क करना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को चूल्हे के पास पानी रखने, तेज हवा में चूल्हा नहीं जलाने तथा समय पर भोजन बनाने जैसी सावधानियां अपनाने की सलाह दी।मॉक ड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सही कदम उठाने और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। अग्निशमन टीम के कविंदर प्रसाद, शशि शंकर, दिलीप कुमार यादव और अरविंद यादव सहित अन्य कर्मियों ने व्यावहारिक प्रदर्शन कर लोगों को प्रशिक्षण दिया।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहरुद्दीन, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, मुखिया श्वेता राय, माथुर मंडल, संजीव शाह, रमेश मंडल एवं एजाबुल हक ने भी लोगों से सावधानी बरतने और आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
