कुरसेला में महिला से ठगी, जीविका के नाम पर 5 हजार रुपए ऐंठे।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के बसुहार मजदिया गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता सुमन कुमारी (25 वर्ष), पति राकेश कुमार, निवासी बसुहार मजदिया, थाना कुरसेला ने इस संबंध में थाना एवं जीविका कार्यालय में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसके ससुर नक्षत्र मंडल से घर की पुष्टि की और खुद को जीविका कार्यालय से जुड़ा बताया। आरोपियों ने कहा कि उसकी पुत्रवधु जीविका समूह से जुड़ी है और ऊपर से उसका नाम आया है, जिसके तहत शौचालय निर्माण के लिए आपके द्वारा सभी जीविका दीदीयो को राशि दी जानी है। इसके लिए प्रखंड में खाता खुलवाने की बात कहते हुए 35 हजार खर्च होने की बात कही।जब पीड़िता ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने कहा कि कम से कम 5 हजार अभी दे दें, शेष राशि बाद में खाते में आने पर समायोजित कर ली जाएगी। उनके झांसे में आकर सुमन कुमारी ने 5 हजार दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक मोबाइल नंबर देकर एक घंटे बाद संपर्क करने को कहा और यह भी बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति आगे की प्रक्रिया पूरी करने आएगा।पीड़िता के अनुसार, जब उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वह नंबर बंद मिला। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने बताया कि जीविका में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई है।इस संबंध में जीविका बीपीएम ने बताया कि इस तरह की कोई योजना जीविका के माध्यम से नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार का झांसा देता है तो तुरंत अपने नजदीकी जीविका सीएम या जीविका कार्यालय को सूचित करें।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
