April 17, 2026

अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, दो पक्षों में झड़प पत्थरबाची।।मामला बिगड़ते ही पदाधिकारीयों ने संभाली कमान

Read Time:3 Minute, 36 Second

जमीन को लेकर पुराना विवाद बना कारण, थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र के मेहर मियां वार्ड संख्या 2 में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार दलित समाज के लोगों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही दूसरे पक्ष के लोगों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट, पत्थर, बांस और लाठी से मारपीट शुरू हो गई।कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई और मामला खुनी हिंसा में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। वही सुचना मिलते ही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी इसके बाद सभी लोगों को बैठकर माहौल को शांत कराया गया। वहीं घायलों को तत्काल कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष का दावा है कि जमीन पर उनका कब्जा है, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा जमीन की रसीद कटाई जा रही है। वहीं, जमीन पर पूर्व में सरकारी स्तर पर एक सेट निर्माण भी कराया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।इसी बीच दलित समाज के लोगों द्वारा चंदा एकत्र कर अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद और प्रतिमा स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। सीओ अनुपम कुमारी के द्वारा दोनों पक्षों के कागजात की जांच की गई है और नोटिस जारी किया गया है। दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।फिलहाल तनाव को देखते हुए और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए।।

Previous post अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
Next post कुरसेला में महिला से ठगी, जीविका के नाम पर 5 हजार रुपए ऐंठे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial