बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक खेलों का अद्भुत संगम देखने को मिला।आयोजन के तहत दंगल कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें गाजीपुर एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। इस दंगल में नेपाल, बनारस, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अयोध्या से आए नामचीन पहलवानों ने भी हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बन गई।कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद उमेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंकर चौधरी, अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार मंडल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।वहीं धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगैत, अष्टयाम पूजन उत्सव की शुरुआत हरिकीर्तन और भगैत मंडलियों की प्रस्तुति से हुई। कुरसेला क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल हो रहे हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मंडल, सहित निरंजन मंडल, पवन कुमार, तुलसी मंडल एवं सूरज कुमार मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
More Stories
मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस...
कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर में शुक्रवार को मक्का रेक प्वाइंट का वैदिक मंत्रोच्चारण...
ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत ।
(डेस्क|बारसोई) बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलता थाना अंतर्गत नगर पंचायत बलरामपुर के चांदनी चौक के समीप शाम के 3:30 बजे...
कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थापित सात कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर...
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
