भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बिषहरी मंदिर शिलान्यास महायज्ञ की शुरुआत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव स्थित पुरानी काली मंदिर परिसर में मंगलवार को बिषहरी मंदिर शिलान्यास महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में दर्जनों कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर बल्थी महेशपुर, कुरसेला होते हुए खेरिया घाट पहुंचकर जल भरा। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित सीताराम पंडित ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया। इसके पश्चात जल लेकर शोभायात्रा पुनः कुरसेला चौक एवं घुरना स्कूल होते हुए यज्ञस्थल पहुंची। पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा और माता विषहरी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजकों ने बताया कि 25 मई को सुबह 10 बजे शिलान्यास पूजन किया जाएगा, जबकि 26 मई को महायज्ञ एवं 101 मूर्ति पूजन का आयोजन होगा।इस आयोजन को सफल बनाने में नवल किशोर मंडल, मिंटू मनी, शशि कुमार मंडल, शुभम कुमार मंडल, राजेश मंडल, संजीव कुमार जायसवाल, मन्नू, चंद्रकिशोर मंडल, जितेंद्र मंडल, संजय मुनि सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान दिया।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
