आईजी के सख्त निर्देश का असर, मनिहारी में 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में पुलिस की सक्रियता और आईजी के सख्त निर्देशों का असर अब साफ दिखने लगा है। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी थाना पुलिस ने अम्बेडकर चौक पर वाहन जांच के दौरान एक कार से करीब 500 ग्राम स्मैक बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से नदी मार्ग के जरिए नाव के सहारे स्मैक की बड़ी खेप मनिहारी घाट लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई अमित कुमार राय, एसआई आशीष कुमार और एएसआई संतोष कुमार ने अम्बेडकर चौक पर सघन वाहन जांच शुरू की।जांच के दौरान बीआर 11बीबी 2088 नंबर की कार से दो प्लास्टिक की थैलियों में छुपाकर रखा गया 500 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने कार सवार दो युवकों फरियाद आलम (35), निवासी कुम्हरा थाना रौतारा, और मुर्तजा अली (33), निवासी सिमरिया थाना कोढ़ा, को गिरफ्तार कर लिया।दंडाधिकारी रामसागर पासवान की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया पूरी की गई और तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि शुक्रवार को निरीक्षण में मनिहारी थाना पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने सूखे नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को गंभीर चुनौती बताते हुए तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इससे पहले भी मनिहारी अम्बेडकर चौक पर 20.49 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया जा चुका है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
