मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों तथा पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली।आईजी ने लंबित कांडों के निष्पादन पर संतोष जताया, लेकिन मामलों के प्रतिवेदन एवं अभिलेखों की प्रविष्टि में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड संधारण में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्राई स्टेट बिहार में सूखा नशा तेजी से नई चुनौती बनकर उभर रहा है। सीमांचल क्षेत्र के जिलों में इसकी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है।उन्होंने दीयारा क्षेत्रों में संगठित अपराध और अपराधी गिरोहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए थाना में आने वाली महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करने को कहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, एसडीपीओ बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार तथा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
