जगरनाथपुर पंचायत में शुक्रवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
(डेस्क/हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में आगामी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि पंचायत भवन, जगरनाथपुर में यह शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद जांच की व्यवस्था की गई है। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका उसी दिन कटिहार लायंस हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर के तहत मरीजों को ऑपरेशन, दवा, भोजन, चश्मा तथा आने-जाने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि ने पंचायत के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, वे इस शिविर में पहुंचकर अपनी जांच अवश्य कराएं और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत में लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। खासकर बुजुर्गों की आंखों की जांच कर समय रहते मोतियाबिंद जैसी समस्याओं की पहचान और इलाज सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। मुखिया प्रतिनिधि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों को उचित इलाज और सलाह भी दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शिविर में आते समय अपने साथ आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड या राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, ताकि पंजीकरण और उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
