ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी बकरी बेचकर दी थी पैसा
4500 रुपये जमा कराकर 2 लाख लोन का झांसा, फर्जी ब्रांच गायब।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड में ग्रुप लोन देने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर के सीमावर्ती इलाकों—रुपौली, टिका पट्टी, गेरावारी, डूंमर और मधेली सहित कई गांवों की महिलाएं इस धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। ठगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर महिलाओं को आसान लोन दिलाने का झांसा दिया और उनसे कथित कंपनी के नाम पर जमा पर्ची देकर पैसे वसूल लिए।पीड़ित महिला सुनीता देवी ने बताया कि ठग घर-घर जाकर महिलाओं को समूह बनाकर लोन देने की बात कहा और करंट अकाउंट खोलने के नाम पर पैसे लिए उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक महिला को 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा, लेकिन इसके लिए पहले 4500 रुपये जमा कर अकाउंट खोलना होगा। लालच में आकर कई महिलाओं ने किसी तरह पैसे जुटाकर जमा कर दिए।ठगों ने कुर्सेला हॉस्पिटल रोड में अपना कथित ब्रांच भी बताया था। जब महिलाएं लोन लेने के लिए वहां पहुंचीं, तो न तो कोई कार्यालय मिला और न ही कोई कर्मचारी। संपर्क के लिए दिए गए सभी मोबाइल नंबर भी बंद पाए गए। इसके बाद ठगी का एहसास होने पर महिलाओं में आक्रोश फैल गया।गुस्साई महिलाओं ने कथित बैनर लगे मकान पर पहुंचकर हंगामा किया, जहां एक दिन पहले ठगों ने फर्जी बैंक का बैनर लगाया था। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पैसे देने के लिए बकरी तक बेच दी या सूद पर कर्ज लिया, लेकिन अब वे पूरी तरह ठगी का शिकार हो गई हैं। वहीं महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनका पैसा वापस कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सीमांचल क्षेत्र में इस तरह के मामलों के लगातार सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
