कालसर में ग्रामीण सड़क ढलाई जर्जर, मरम्मत करवाने की मांग।
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नारियल बाड़ी गांव में सड़क की जर्जर स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के एक ओर बड़ा तालाब और दूसरी ओर गहरी खाई होने से खतरा और भी गंभीर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कई जगहों पर फट चुकी है, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है। इस कारण बाइक और साइकिल चालकों को खासतौर पर आवागमन में काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, वहीं रात के समय आवाजाही करना बेहद खतरनाक हो जाता है। ग्रामीण प्रेम कुमार उरांव, पवन कुमार, साजन कुमार, राहुल कुमार, बिक्की कुमार, उमेश कुमार आदि ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को खेत तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी कच्ची फसल घर लाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले करीब 5 वर्षों से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
More Stories
हसनगंज में गरमा धान की खेती सीमित, मखाना की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष गरमा धान की खेती सीमित रकबे में ही देखने को मिल रही है।...
अमदाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, रंजीत कुमार ने संभाला पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।...
कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले एसटी आयोग सदस्य, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पूर्णिया-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर कोढ़ा के समीप हुए भीषण पिकअप-बस हादसे में आदिवासी समुदाय के लोगों की...
अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी, मचा हड़कंप संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर हुआ फरार।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी बकरी बेचकर दी थी पैसा
4500 रुपये जमा कराकर 2 लाख लोन का झांसा, फर्जी ब्रांच गायब। कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड में ग्रुप लोन...
जगरनाथपुर पंचायत में शुक्रवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
(डेस्क/हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में आगामी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुफ्त नेत्र...
