हसनगंज में गरमा धान की खेती सीमित, मखाना की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष गरमा धान की खेती सीमित रकबे में ही देखने को मिल रही है। किसानों के अनुसार, इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी धान की फसल के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। धूप की तीव्रता बढ़ने से धान की बालियां तेजी से निकलती हैं, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद रहती है। प्रखंड में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक लगभग 13 प्रतिशत धान की रोपनी ही हो सकी है। ऐसे में फसल की बेहतर देखभाल के लिए समय-समय पर निगरानी और उचित प्रबंधन जरूरी माना जा रहा है। इधर, किसान नगदी फसल की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर मखाना की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय किसान अब्दुल वाहिद, यासीन मियां, सीता राम महतो, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, राकेश यादव, मुकेश कुमार, कल्पना देवी, गीता देवी और राधीया देवी ने बताया कि इस बार अधिकांश कृषि भूमि पर मखाना की खेती की गई है, जबकि धान का रकबा अपेक्षाकृत काफी कम रह गया है। इसकी मुख्य वजह मखाना से बेहतर आमदनी की संभावना है।किसानों का कहना है कि धान की खेती में अधिक मेहनत लगती है। पहले नई किस्म के धान का बीज बोकर बिचड़ा तैयार करना होता है, फिर खेत में पानी भरकर रोपनी की जाती है। इसके बाद समय-समय पर पटवन, उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उमस भरी गर्मी का इंतजार है, ताकि धान में एक साथ बालियां निकलें और फसल समान रूप से विकसित हो सके।प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने बताया कि गरमा धान के लिए उमस भरी गर्मी लाभदायक होती है और अधिक तापमान फसल के लिए अच्छा माना जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 13 प्रतिशत रोपनी पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य खेतों में मक्का और मखाना की खेती की गई है।
More Stories
कालसर में ग्रामीण सड़क ढलाई जर्जर, मरम्मत करवाने की मांग।
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नारियल बाड़ी गांव में सड़क की जर्जर स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा...
अमदाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, रंजीत कुमार ने संभाला पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।...
कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले एसटी आयोग सदस्य, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पूर्णिया-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर कोढ़ा के समीप हुए भीषण पिकअप-बस हादसे में आदिवासी समुदाय के लोगों की...
अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी, मचा हड़कंप संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर हुआ फरार।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी बकरी बेचकर दी थी पैसा
4500 रुपये जमा कराकर 2 लाख लोन का झांसा, फर्जी ब्रांच गायब। कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड में ग्रुप लोन...
जगरनाथपुर पंचायत में शुक्रवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
(डेस्क/हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में आगामी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुफ्त नेत्र...
