June 13, 2026

दुर्गा मंदिर कमेटी के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन

Read Time:1 Minute, 41 Second

(डेस्क|बारसोई)

बेलवा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति द्वारा दिनांक 23/4/2026 को बेलवा गांव में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की विशाल भीड़ उमड़ पड़ी।आम सभा की अध्यक्षता वर्तमान पूजा समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा की गई एवं सभा में समिति के पदधारक उपाध्यक्ष श्री रविशंकर कुमार सचिव- श्री अभिजीत उर्फ राजू कुमार मंडल ,उप सचिव- श्री आशीष मंडल, कोषाध्यक्ष श्री देव सिंह एवं गणमान्य ग्रामीणों की गरीमामई उपस्थिति दर्ज की गई।सभा में वर्ष 2026 के मेला का आय व्यय का लेखा जोखा दिया गया।बैठक में दुर्गा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं स्थाई समाधान पर आम सहमति बनी।वर्तमान मेला समिति से इतर कुछ लोगों द्वारा मंदिर के नव निर्माण को लेकर एक समिति का गठन किया गया था जिसपर समस्त ग्रामीणों ने पुनः बैठक कर नए सिरे से योजना बनाने पर सहमति जताई अंत में सभा में उपस्थित समस्त ग्रामवासी खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद का ग्रहण करते हुए आम सभा को सफल बनाया।

Previous post कालसर में ग्रामीण सड़क ढलाई जर्जर, मरम्मत करवाने की मांग।
Next post पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले सांसद तारीक अनवर, बोले- उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial