पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले सांसद तारीक अनवर, बोले- उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति।
(डेस्क|बारसोई)
कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री मंसूर आलम के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके घर पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटिहार सांसद तारीक अनवर अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत नेता के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कटिहार और बरारी क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मंसूर आलम एक लोकप्रिय, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए समर्पित नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज उठाई। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई आसान नहीं होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे इलाके में उनके निधन को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। मौके पर कटिहार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास,शहनवाज खान, जहांगीर आलम, मंजूर मुखिया, तनवीर मुखिया, पूर्व प्रमुख मंजूर आलम,मोहम्मद हकीम, आलमगीर, मस्कूर आलम, तरंजूम दीवान,मूसा मास्टर सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
निल सरस्वती मंदिर में पर्यटन विभाग के कर्मियों ने किया निरीक्षण
(डेस्क|बारसोई) पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार,सहायक अभियंता विशाल कुमार, पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने नील...
कटिहार में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन प्रखंडों में अलग-अलग हादसे
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले में रविवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीन अलग-अलग...
हंसवर फोरलेन से 39 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते...
छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस...
फरार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार प्राथमिकि...
