एससी/एसटी व आर्म्स एक्ट मामले में तीन फरार आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना कांड संख्या 89/26, दिनांक 25 मार्च 2026 से संबंधित एससी/एसटी एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तालीब (35 वर्ष, पिता अमीन), अनवर (33 वर्ष, पिता सोबराती) एवं समीर (27 वर्ष, पिता ढोरी) शामिल हैं। तीनों आरोपी बालुटोला, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार निराला ने किया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
