13.514 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह स्टेट हाईवे-77 पर सुशीला धर्मकांटा के समीप एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से 13.514 ग्राम गांजा बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नवाबगंज के पूरब टोला से एक युवक बैग और झोले में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग और झोले से गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार, पिता रामचंद्र पासवान, निवासी हरिओ, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नवाबगंज की रहने वाली सुनीता नामक महिला से गांजा लेकर बिहपुर जा रहा था।पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांचोपरांत उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुरसेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
