कटिहार पुलिस का नशा तस्करों पर कसा नकेल तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहारजिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए स्मैक बरामद की गई है और तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।सबसे पहले कुर्सेला थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार की नेतृत्व में नवाबगंज चौक पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर संजीत कुमार मंडल (32 वर्ष), निवासी सिमरा थाना टीकापट्टी, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया।वहीं पोठिया थाना क्षेत्र के दियारा चांदपुर स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस मामले में तस्कर संजीव कुमार यादव, निवासी दियारा चांदपुर, को मौके से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा मनिहारी थाना पुलिस ने एसएन कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.37 ग्राम स्मैक जब्त किया।पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
