सड़क दुर्घटना में एक युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के देवीपुर चौक के समीप मंगलवार की देर रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-31 पर देवीपुर चौक के समीप डीजे वाहन सड़क किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन के साथ चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बजरंगी शर्मा के रूप बताई जा रही है। बजरंगी शर्मा देवपुर के किसी समारोह में कुर्सेला आया था।और डीजे वाहन के चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ट्रक और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
