अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू मुनि (45), निवासी समेली, जिला कटिहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामू मुनि मंगलवार की सुबह साइकिल से अपने घर समेली जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पर गिट्टी प्लांट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामू मुनि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बताया जाता है कि उस समय क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की, जहां व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई तथा परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रामू मुनि कुरसेला थाना के सेवानिवृत्त चौकीदार थे। वे सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन से गांव और आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है।कुरसेला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
