हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के निर्देश पर की गई। पुलिस ने ग्राम नवाबगंज एवं रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार व्यक्तियों में सरोज यादव (28 वर्ष, पिता– मदन यादव), सुनील कुमार (20 वर्ष, पिता– गणेश, दोनों निवासी रेलवे कॉलोनी), भोला चौधरी (35 वर्ष, पिता– स्व. दीप नारायण चौधरी, निवासी महेशपुर दियारा), रवि कुमार ठाकुर (19 वर्ष, पिता– राज किशोर ठाकुर, निवासी नवाबगंज) तथा जगरूक ऋषि (27 वर्ष, पिता– नरेश ऋषि, निवासी खैरिया मटवारा, थाना कोढ़ा) शामिल हैं। सभी आरोपी जिला कटिहार के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार, ये सभी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार एवं एएसआई संतोष कुमार की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
