June 16, 2026

समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार पटना से कटिहार की ओर चप्पलों से लदा एक पिकअप वाहन जा रहा था। इसी दौरान समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक आसपास क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।

Previous post घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Next post कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial