मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच के प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद तबरेज, जूही खातून, रेहान, एहतसाम, बादल, प्रिया, सिपाली, रूपा, सोनोती, रिया, यूशी, रुचि, सीमा, गुड़िया, सुकृति, अंजली, रोशन, मुस्कान, प्रीति, स्वेता, सुभाष, पूजा, अरबाज, सूरजमुनि, अंशु, ज्योति, रानी, छोटी, बुलबुल, रिमझिम, अर्चना, रेशमा, रेखा, अर्पिता, संजीदा, भरत, कृति, मुखि मुर्मू, सुनीता हांसदा, सत्तन एवं शलगम सहित कई प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।यह प्रशिक्षण बिहार सरकार की ‘सात निश्चय’ योजना के अंतर्गत संचालित होता है, जिसमें मैट्रिक उत्तीर्ण युवाओं को 240 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान आईटी, भाषा कौशल और व्यवहार कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।केंद्र समन्वयक नीरज कुमार ने बताया कि नामांकन के समय विद्यार्थियों से 1000 रुपये सुरक्षा राशि के रूप में लिए जाते हैं, जिसे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनके खाते में वापस कर दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
