थानाध्यक्ष के निर्देश पर मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, पांच शराबी गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के निर्देश पर ग्राम नवाबगंज, रेलवे कॉलोनी एवं सुरापार टाल इलाके में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार (28), संजीत कुमार (40) दोनों सुरापार टाल निवासी, रविंद्र कुमार (58), चंदन कुमार (30) दोनों रेलवे कॉलोनी निवासी तथा मो. सलाल (25) नवाबगंज निवासी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध शराब के नशे में हल्ला-गुल्ला करने का आरोप है। पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस अभियान में एएसआई संतोष कुमार झा समेत पुलिस बल की अहम भूमिका रही। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
More Stories
बंगाल जीत की खुशी में मनिहारी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी के अंबेडकर चौक और पुरानी बाजार चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली...
बंगाल में प्रचंड जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया जश्न
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।...
विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: सीमांचल का भागलपुर से संपर्क टूटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) बिहार में विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त हो जाने से सीमांचल क्षेत्र में अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया...
पूरब टोला ढेरुआ गांव में एक बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पूरब ढेरुआ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी में...
हसनगंज में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, मनाया जश्न
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जोरदार...
मनिहारी SDH में सी-सेक्शन सेवा की शुरुआत, चिकित्सकों की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल (SDH Manihari) में रविवार को सी-सेक्शन (C-Section) सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई।...
