गंगा घाटों पर एसडीएम , एसडीपीओ का निरीक्षण, सुरक्षित नाव परिचालन के कड़े निर्देश
विक्रमशिला सेतु के धाराशाई होने से सीमांचल के यात्रियों का मनिहारी घाट पर दबाव बढ़ा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकी नाथ सिंह ने अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण कर नाव परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन और सतत निगरानी के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने मनिहारी गंगाघाट से लालबथानी सहित अन्य घाटों के बीच चल रही नावों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षमता से अधिक यात्री या भार लेकर नाव संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अनिबंधित नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।एसडीएम ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से सीमांचल क्षेत्र के लोगों की निर्भरता नदी मार्ग पर बढ़ गई है, जिससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर एसडीपीओ बिनोद कुमार, सीओ मो. इस्माईल, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यात्रियों से लाइफ जैकेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील भी की गई।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
