मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर बाद ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। इस मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सरपंच गोला सिंह, लोजपा अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व मुखिया जाकीर अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश यादव, शेरू, मनरेगा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, मुन्ना सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक में एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान कुर्बानी के बाद शिरनी वितरण एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को उचित स्थान पर ही फेंके ताकि स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि कुल 12 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिनमें चार नगर पंचायत क्षेत्र शामिल हैं, जहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
(डेस्क|हसनगंज ) कोढ़ा प्रखंड स्थित रौतारा थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक...
