102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के समीप से 102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार, निवासी पकड़ा तथा अखिलेश कुमार, निवासी धोबिनिया, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक स्मैक लेकर नवगछिया की ओर जा रहे थे।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति स्मैक लेकर कुरसेला चौक होते हुए नवगछिया जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कोसी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध बुलेट को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 102.82 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।बताया गया कि कि आरोपियों ने पोठिया क्षेत्र के एक व्यक्ति से करीब एक लाख 20 हजार रुपये में स्मैक खरीदी थी। हालांकि पुलिस इस दावे की सत्यता एवं पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
