बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई )
सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम अकीदतमंदों के स्वागत और जुलूस को लेकर क्षेत्र के नौजवान पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर सालमारी सहित आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है।ईद मिलादुन्नबी को लेकर पिंढाल पंचायत के सरपंच एहरार आलम ने सभी अकीदतमंदों से अपील की कि जुलूस को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि हमारे नबी हजरत मोहम्मद ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए और उन्होंने अमन, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि जुलूस के माध्यम से भी शांति और सद्भाव का पैगाम दें तथा किसी भी दूसरे समुदाय के लोगों को परेशानी न हो।वहीं, प्राणपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं AIMIM के कटिहार जिला अध्यक्ष आफताब कंचन ने भी क्षेत्रवासियों को 12 रबीउल अव्वल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने की अपील की।आफताब कंचन और सरपंच एहरार आलम ने सालमारी, प्राणपुर, आजमनगर, बारसोई सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
