April 29, 2026

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर महिलाओं का आपत्तिजनक तस्वीरें करता था शेयर गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 18 Second

पुलिस ने दिल्ली के 33 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और उस पर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नोएडा के रहने वाले मोहित शर्मा के रूप में हुई है उसमें मेडिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने साल 2020 में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने आर क्यूटनेस के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया तथा उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत शिकायत दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान इंस्टाग्राम और हॉटमेल से डिजिटल फुटप्रिंट के निशान इकट्ठे किए गए तथा अपराध के वक्त यूजर के आईपी एड्रेस पर मैच किए गए। कथित इंस्टाग्राम अकाउंट के आईपी एड्रेस और इससे जुड़ी आईडी नोएडा में रहने वाले आरोपी शख्स के घर पर मौजूद एयरटेल ब्रॉडबैंड वाईफाई कनेक्शन से जुड़ी पाई गई। उसके बाद आरोपी ने कहा कि उनका वाईफाई किसी ने हैक कर लिया जिसकी शिकायत वह पहले भी कर चुका है पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त करते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया अधिकारियों ने कहा कि आरोपी में इस्तेमाल किए जा रहे लैपटॉप से निकाले गए। डाटा में मामले से संबंधित तस्वीरों सहित महिलाओं के हजारों अश्लील तस्वीरें मिले जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Previous post पंचायत समिति की बैठक में छाई रही आंगनवाड़ी का मुद्दा ।
Next post नहीं रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य शिवा महतो डुमरी विधानसभा से तीन बार रहे विधायक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial