नहीं रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य शिवा महतो डुमरी विधानसभा से तीन बार रहे विधायक
गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य मौतों का निधन हो गया। 104 वर्षीय शिवा महतो ने डुमरी प्रखंड के घुट वाली स्थित पैतृक आवास में अंतिम सांसे ली वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन उनका बेहतर उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। मृतक नेता शिबू सोरेन की तरह ही सूदखोरों महाजनों एवं माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और झारखंड आंदोलन के जनक बिनोद बिहारी महतो कॉमरेड एके राय जैसे दिग्गज आंदोलनकारियों की कतार में शिवा महतो का नाम लिया जाता है। शिवा महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए पहली बार 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से चुनाव जीते दूसरी बार 1985 में विधायक बने तथा तीसरी बार 1995 में डुमरी सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। सोमवार को जामा की विधायक सीता सोरेन को जब जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने बोकारो डीसी को मामले में संज्ञान लेते हुए शिवा महतो के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था उनके पुत्र कार्तिक महतो ने बताया कि सरकार की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई सिवा मतों के 3 पुत्र और 8 बेटियां है। वही उनके मृत्यु हो जाने से परिजनों में काफी शोक की लहर है तथा राजनेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
