August 31, 2026

UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 41 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।संगोष्ठी के दौरान “Student of the Month” एवं “Parents of the Month” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ग से एक-एक उत्कृष्ट विद्यार्थी का चयन किया गया। कुल 8 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों की शिक्षा एवं विद्यालयी गतिविधियों में बेहतर सहयोग करने वाले 8 अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक (HM) शमीम अख्तर एवं विद्यालय अध्यक्ष श्री पवित्र सरदार द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में राशिद अनवर रफीकी, अभिजीत सरकार, शगुफ्ता परवीन, मुशर्रत जहाँ, रिम्पी दत्ता, शाहनवाज़ आलम एवं हराधान राय सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे

Previous post पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
Next post बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial