ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के तार में अचानक आग लग गई। तार धू-धूकर जलने के बाद पूरे वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से ट्रांसफार्मर से जुड़े पूरे वार्ड के गांवों में महज एक फेज के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही हैं। जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग ग्रामीणों द्वारा लगातार विभाग से की जा रही हैं, लेकिन इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई। इसके बाद गुरुवार की शाम तार में आग लगने से स्थिति और गंभीर हो गई। बिजली नहीं रहने से रात में आवागमन समेत दैनिक कार्यों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जले हुए तार को शीघ्र बदलकर आपूर्ति बहाल करने के साथ ट्रांसफार्मर से जुड़ी पूरी विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। शुक्रवार दोपहर के बाद बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर के जले तार को बदलकर वार्ड में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
