November 15, 2026

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख

Read Time:2 Minute, 2 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने से एक दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना से दुकानदार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित मोनी ऋषि, पिता विमल ऋषि की दुकान में रात्रि करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसे देखते ही देखते दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। देर रात होने के कारण आग की जानकारी मिलने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। आग पर काबू ग्रामीणों की सहयोग किया गया। घटना के संबंध में स्थानीय सरपंच तल्लु हेंब्रम ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात सामने आई है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, मोनी ऋषि आर्थिक रूप से कमजोर और निसहाय व्यक्ति हैं। वह छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दुकान में आग लगने से उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी परेशानी उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार की स्थिति को देखते हुए उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Previous post शोक के साये में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
Next post बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial