November 15, 2026

वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन

Read Time:1 Minute, 2 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल टोला, पश्चिम टोला, बरारी टोला, मंडरी टोला तथा कन्या माध्यमिक विद्यालय के आसपास पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। वार्ड की 35 महिलाओं ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को देकर नियमित सफाई, जलनिकासी और दवा छिड़काव कराने की मांग की। महिलाओं ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जलनिकासी यंत्र से पानी निकालने का आग्रह किया। विधायक ने आवेदन की प्रतिलिपि एसडीओ, मनिहारी और डीएम, कटिहार को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

Previous post 24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
Next post सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial