सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी)
कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से प्रभावित परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। नवाबगंज–मनिहारी मुख्य सड़क स्थित चरवाहा विद्यालय परिसर में सैकड़ों लोग तंबू लगाकर रह रहे हैं। अमदाबाद प्रखंड की धुर्याही पंचायत समेत कई इलाकों में भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावितों ने सामुदायिक किचन दोबारा शुरू करने की मांग की है। छात्र नेता शाहबाज आलम ने प्रशासन से राहत व्यवस्था मजबूत करने, चरवाहा विद्यालय परिसर में बिजली उपलब्ध कराने और कम-से-कम 15 दिनों तक सामुदायिक किचन चलाने की मांग की। उन्होंने व्यवस्था बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
More Stories
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मछली पकड़ने नदी गए एक बच्चे को जाल में...
