September 25, 2026

पांच परिवारों पर टूटा आग का कहर, पलभर में राख हो गई वर्षों की मेहनत।

Read Time:1 Minute, 49 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र की सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में गुरुवार को लगी भीषण आग ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान एक घर से निकली चिंगारी ने ऐसा रूप धारण किया कि देखते ही देखते आसपास के कई घर उसकी चपेट में आ गए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की आंखों के सामने उनके आशियाने जलकर राख हो गए।ग्रामीणों के मुताबिक तीनपुलिया के समीप बिसंदेव मंडल के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी ने फूस और ज्वलनशील सामग्री को पकड़ लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के घरों तक पहुंच गई। आग की भयावहता इतनी थी कि लोगों को घर से सामान निकालने का भी मौका नहीं मिलाघटना की सूचना पर हल्का कर्मचारी मिथुन कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का प्रारंभिक आकलन किया। वहीं सोहथा दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता एवं समिति सदस्य लखनदेव ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को अविलंब राहत सामग्री और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Previous post जमा मस्जिद में ग्यारहवीं शरीफ पर महफिले मिलाद का आयोजन, अमन-शांति की मांगी दुआ
Next post ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial