September 26, 2026

513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।

Read Time:1 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये है। कार्रवाई कुरेठा रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान की गई। एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेश्वर महतो और महेंद्र राय के रूप में हुई है। उनके पास से एक मोबाइल और बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous post प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
Next post धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial