शराब के नशे में सात गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
मो0 काजु (फलका)
बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून के तहत फलका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह पुलिस बल एवं चौकीदारों के साथ मंगलवार की शाम क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोपालपट्टी चौक के समीप कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में गोपालपट्टी निवासी अरुण मुनि, चन्दन मुनि, रंजन मंडल एवं रवि कुमार, तेलंगी दरगाह निवासी जब्बार अंसारी, सोहथा निवासी विभाष कुमार तथा बरबरिया मुसहरी निवासी दिनेश ऋषि शामिल हैं।थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फलका थाना कांड संख्या 250/26 दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
