October 1, 2026

धान के खेत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या ; पुलिस जांच में जुटी

Read Time:2 Minute, 19 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

कटिहार जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैयपुर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सोमवार की रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बिद्यानंदपुर गांव निवासी खादिम, पिता मोहम्मद आरिफ के रूप में बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार, सोमवार की रात करीब 9 बजे से खादिम के लापता होने के बाद उनके माता-पिता और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक युवक धान के खेत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर खादीम का शव खेत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बलिया बे लोन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे किसका हाथ है और घटना को किस कारण से अंजाम दिया गया, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous post सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई
Next post बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक मिलकर करें प्रयास : SDM
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial