हसनगंज मे कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यांत्रिकीकरण के तहत ट्रेक्टर किया वितरित
हसनगंज प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय प्रांगण मे कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यांत्रिकीकरण के तहत महिलाओं को कृषि क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति जीविका महिला संकुल संघ की दीदियों को बीडीओ रितेश कुमार व प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर ने ट्रैक्टर का चाभी दिया।प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जीविका परियोजना से जुड़े वैसे परिवार जो कृषि कार्य से जुड़े हैं। उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलवाते हुए उनकी आय में वृद्धि करवाना है। कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत मुख्यतः जीविका संपोषित संकुल स्तरीय संघ को महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर,कल्टीवेशन,थ्रेशर आदि दिया गया जिसका संचालन समूह की दीदियां करेगी। इस केंद्र के खुलने से कृषि कार्यो में महिलाओं को कठिन श्रम से छुटकारा मिल जाएगा और समयानुसार कृषि कार्यो के निष्पादन से परिवार की आय में वृद्धि होगी। आधुनिक युग मे कृषि कार्य के लिए कृषि यंत्रों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेती के कार्य के लिए अब नए नए कृषि यंत्र उपयोग में लिया जाने लगे हैं। जिससे कृषकों को कम समय मे खेती के कार्य करने में आसानी हुई है। लेकिन ये आधुनिक कृषि यंत्र काफी महंगे हैं,जिन्हें गरीब किसान खरीदने में सक्षम नही थें,इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया जहां से छोटे-छोटे किसान अपनी जरूरतों के अनुसार कृषि यंत्र किराए पर लेकर अपने कृषि सम्बंधित कार्य आसानी से कर सके।इस मौके पर जीविका के पशु चिकित्सक डॉ अमन कुमार,बीरेंद्र कुमार,सहित पूजा विश्वास,प्रतिभा कुमारी,नीरा देवी व अन्य दीदियां व जीविका कर्मी मौजूद थें।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों...
कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए...
