April 29, 2026

लगभग 2 वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं कई प्राइवेट स्कूल का बिईओ ने किया निरीक्षण, जाहिर कीया असंतोष ।

Read Time:2 Minute, 57 Second

बारसोई नगर पंचायत में आधे दर्जन से ज्यादा प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं जिसमें अधिकतर स्कूलों में रजिस्ट्रेशन तक नहीं है जिनमें प्रतिष्ठित स्कूल स्कॉटिश पब्लिक स्कूल शामिल है । जो “नाम बड़े दर्शन छोटे” कहावत को सिद्ध करता हैं । विदित हो कि यह प्राइवेट स्कूल लगभग 2 वर्षों से अधिक समय से बारसोई में संचालित किए जा रहे हैं, जबकि इसका यू डाइस कोड के लिए प्रिंसिपल द्वारा आवेदन पिछले महीने ही की गई है । इसी आवेदन पत्र के आलोक में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया । जिसमें स्कूल के मापदंडों में कई कमियां पाई गई तथा स्कूल प्रबंधन को इस पर सुधार करने हेतु निर्देश दिए गए । बता दें की इस स्कूल में लगभग 300 से अधिक बच्चे नामांकित है। जबकि यू डाइस कोड अप्लाई करने हेतु आवेदन पत्र में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक में नामांकित छात्रों छात्राओं की संख्या 152 दर्शाए गए हैं जो कि गलत जानकारी है। वही प्री नर्सरी, एलकेजी और युकेजी में नामांकित छात्रों का जानकारी आवेदन पत्र में संलग्न नहीं किए गए । वही अभिभावक द्वारा बच्चों के यातायात के दौरान लेकर जाने वाले वाहनों में बच्चों को ठुस कर ले जाने की खबर पूर्व में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। निरीक्षण के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने कहा कि अभी और कई प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करना है। सभी स्कूलों की वस्तु स्थिति का जायजा लिया जाएगा। हालात संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इन हालतों के बारे में वरिय पदाधिकारी को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से इस स्कूल का नामांकन नहीं होना उनके संज्ञान में नहीं थी जो दर्शाएं जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी अथवा प्राइवेट स्कूलों में अच्छी शिक्षा एवं व्यवस्था दी जाए उसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे जिसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Previous post हसनगंज मे कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यांत्रिकीकरण के तहत ट्रेक्टर किया वितरित
Next post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एपवा के बैनर तले महिलाओं ने समान हक के लिए किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial