November 28, 2026

स्कूली बच्चों के बीच ऊनी टोपी-मोजे का वितरण

Read Time:1 Minute, 24 Second

डेस्क (हसनगंज)

रामपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को स्कूली बच्चों के बीच ठंड से बचाव के लिए ऊनी टोपी, मोजे व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद चौधरी और उनकी पत्नी डॉ. इला इंदौरिया ने बच्चों को वितरण किया और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।डॉ. आनंद चौधरी ने अपनी दिवंगत माता डॉ. सुधा रानी सिन्हा की स्मृति में 2014 में डॉ. सुधा रानी सिन्हा फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की थी। संस्था पिछले 12 वर्षों से आठवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करती आ रही है।मौके पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कमलदेव यादव, विकास यादव, मनोज कुमार, अमन कुमार झा, जीवछ यादव, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post भुवन अग्रवाल को मिली कटिहार ओबीसी कांग्रेस की कमान
Next post कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial