प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह में फलका के सात शिक्षक सम्मानित।
मो0 काजु ( फलका )
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फलका प्रखंड के सात शिक्षकों को प्रमंडलीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्णिया स्थित मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर के तत्वावधान में समारोह आयोजित हुआ।सम्मानित शिक्षकों में मध्य विद्यालय भरसिया की तंजीमा बेगम, निसात परवीन व लूसी कुमारी, मदरसा मजीदिया मोरसंडा के गुलाम सरवर, मध्य विद्यालय छोटी चातर की सेहर जहां, उच्च मध्य विद्यालय पोठिया की पूनम कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय दयालपुर की साधना कुमारी शामिल हैं।आयोजकों ने सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है।सम्मान मिलने से प्रखंड में खुशी का माहौल है। शिक्षक सलीम, सुमन कुमार हिमांशु, राकेश कुमार साह, पप्पू यादव, सोहेल आलम, वसी अहमद, निसार अहमद सहित अन्य ने बधाई दी।
More Stories
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक।
रतन कुमार ओझा ( मनिहारी ) नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत...
फसल बर्बाद करने वाली नीलगाय के प्रति किसान ने दिखाई इंसानियत, बचाने की कोशिश के बावजूद नहीं बच सकी जान
मो0 काजु (फलका) नीलगायों से फसल नुकसान के बावजूद पकड़िया गांव के किसान चंदन सिंह ने घायल नीलगाय को बचाने...
बाल विवाह के खिलाफ बारसोई में चला जागरूकता अभियान।
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह के...
बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन की रात डॉक्टर दूल्हे की मौत
मो0 काजु (फलका) पोठिया बाजार में शादी के एक दिन बाद ही बहुभोज के दौरान दूल्हे की मौत से खुशियां...
बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
मो0 काजु (फलका) बरेटा चौक स्थित कार्तिक कुंवर मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम...
कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
डेस्क (हसनगंज) कालसर पंचायत के कबैया गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।...
