बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन की रात डॉक्टर दूल्हे की मौत
मो0 काजु (फलका)
पोठिया बाजार में शादी के एक दिन बाद ही बहुभोज के दौरान दूल्हे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान पोठिया बाजार निवासी दशरथ यादव के पुत्र डॉ. पवन कुमार यादव के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।परिजनों के अनुसार डॉ. पवन का विवाह 25 नवंबर को चांदपुर दियारा निवासी अशोक कुमार यादव की पुत्री प्रीति कुमारी से हुआ था। 26 नवंबर को घर पर बहुभोज था। रात में डीजे पर कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में रात करीब 11 बजे मौत हो गई।डॉ. पवन पटना में आयुष चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। बड़े भाई श्रवण यादव सेना में और दूसरे भाई चंदन यादव कृषि सलाहकार हैं। घटना के बाद नई दुल्हन सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
More Stories
फसल बर्बाद करने वाली नीलगाय के प्रति किसान ने दिखाई इंसानियत, बचाने की कोशिश के बावजूद नहीं बच सकी जान
मो0 काजु (फलका) नीलगायों से फसल नुकसान के बावजूद पकड़िया गांव के किसान चंदन सिंह ने घायल नीलगाय को बचाने...
बाल विवाह के खिलाफ बारसोई में चला जागरूकता अभियान।
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह के...
बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
मो0 काजु (फलका) बरेटा चौक स्थित कार्तिक कुंवर मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम...
कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
डेस्क (हसनगंज) कालसर पंचायत के कबैया गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।...
स्कूली बच्चों के बीच ऊनी टोपी-मोजे का वितरण
डेस्क (हसनगंज) रामपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को स्कूली बच्चों के बीच ठंड से बचाव के...
भुवन अग्रवाल को मिली कटिहार ओबीसी कांग्रेस की कमान
डेस्क (कटिहार) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ओबीसी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन ने समाजसेवी भुवन अग्रवाल को...
