November 28, 2026

बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 19 Second

मो0 काजु (फलका)

बरेटा चौक स्थित कार्तिक कुंवर मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार साह, मेला अध्यक्ष नंद किशोर मंडल, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव मंडल, आयोजक शैलेंद्र यादव और सचिव सहदेव मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर चंदन कुमार साह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।मौके पर देवेंद्र मंडल, देवेंद्र पंडित, प्रमोद मंडल, शंभू ठाकुर, सर्वान मंडल, सुभाष कुमार यादव, कैलाश मिश्री, बाबूल चौधरी, नंदन कुमार, ब्रजेश राम सहित समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
Next post बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन की रात डॉक्टर दूल्हे की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial